सीवान, मार्च 3 -- महाराजगंज, एक संवाददाता. शहर के विभिन्न कोचिंग संस्थानों पर सोमबार को एसडीएम अनीता सिन्हा के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने औचक छापेमारी की। छापेमारी में डीएसपी सहित पुलिस बल और अन्य पदाधिकारी शामिल थे। टीम ने मोहन बाजार समेत शहर के कई प्रमुख कोचिंग संस्थानों में पहुंचकर जांच-पड़ताल की। यह इलाका कोचिंग हब के रूप में जाना जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ कोचिंग संस्थानों में छात्रों द्वारा लगातार शोर-शराबा और हुड़दंग किए जाने की शिकायत प्रशासन को मिली थी। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दी थी, जिसके बाद प्रशासन एक्शन मोड में आया। सूचना मिलते ही एसडीएम अनीता सिन्हा और एसडीपीओ अमन दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। अधिकारियों के पहुंचते ही कोचिंग संस्थानों और छात्रों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर अधि...