सीवान, अप्रैल 14 -- महाराजगंज, संवाद सूत्र। महाराजगंज केंद्रीय विद्यालय के भवन निर्माण की कवायद शुरू कर दी गई है। सोमवार को भवन निर्माण के लिए अधिकृत कंपनी एनबीसीसी के कनीय अभियंता ने भूमि व भवन निर्माण का जायजा लिया। स्थानीय भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के प्रयास से केंद्रीय विद्यालय के पुनः चालू होने के बाद भूमि को चिन्हित किया गया। सांसद का प्रयास एक बार फिर रंग लाने जा रहा है। जब केंद्रीय विद्यालय के लिए भवन का निर्माण शुरू होगा। सांसद ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय के भवन निर्माण के लिए अधिकृत कंपनी एनबीसीसी के जेई ने भवन निर्माण का विस्तृत रूप से जायजा लिया है। बहुत जल्द केंद्रीय विद्यालय के भवन निर्माण को ले शिलान्यास होगा। इसके बाद भवन का निर्माण शुरू हो जाएगा। सांसद ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय पूरी तरह से बंद हो गया था। ले...