सीवान, फरवरी 3 -- महाराजगंज, हिप्र। जिले के महाराजगंज अनुमंडल में जन समस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी अनिता सिन्हा ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से आए एक दर्जन से अधिक फरियादियों ने अपनी समस्याओं को विस्तार से अधिकारी के समक्ष रखा। जनता दरबार में आए अधिकांश मामले मुख्य रूप से राशन एवं आपूर्ति विवाद, आपसी जमीन विवाद, अतिक्रमण और मापी से जुड़ी शिकायतें, विधि व्यवस्था, क्षेत्र में शांति व्यवस्था और पुलिस प्रशासन से संबंधित मुद्दे शामिल थे। एसडीओ ने संवेदनशीलता दिखाते हुए शिकायतों को गंभीरता से सुना। कई पुराने और स्पष्ट मामलों का उन्होंने ऑन द स्पॉट निष्पादन कर दिया। शेष जटिल मामलों के लिए उन्होंने संबंधित अंचल अधिकारियों सीओ और थाना प्रभारियों को निर्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.