सीवान, मई 14 -- (महाराजगंज से धर्मेन्द्र उपाध्याय)। अनुमंडल मुख्यालय के विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल बसंतपुर, महाराजगंज न्यू व पचरुखी को मिलाकर 17 हजार 188 उपभोक्ताओं के बीच 62 करोड़ 89 लाख 43 हजार रुपए का बिजली बिल बकाया है। कार्यपालक अभियंता प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि बिजली बिल बकायदारों से वसूली के लिए कवायद तेज कर दी गई है। इस अभियान के तहत 20 हजार से ऊपर के बकायेदारों के विद्युत को डिस्कनेक्ट करने का कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल महाराजगंज न्यू, बसंतपुर व पचरुखी के अंतर्गत गोरेयाकोठी, दारौंदा, महाराजगंज न्यू, लकड़ी नवीगंज, पचरुखी न्यू, बड़हरिया न्यू व जामो को मिलाकर 17 हजार 1 सौ 27 उपभोक्ताओं के पास 62 करोड़ 89 लाख...