महारस स्थित मां कात्यायनी मंदिर के विकास की पहल हुई तेज
सहरसा, जुलाई 17 -- सिमीर बख्तियारपुर, एक संवाददाता। बनमा ईटहरी प्रखंड के महारस गांव स्थित प्राचीन मां कात्यायनी मंदिर के सर्वांगीण विकास की दिशा में पहल तेज हो गई है। हिंदुस्तान में लगातार प्रकाशित खबरों और बीते दिनों जिलाधिकारी के बनमा भ्रमण के दौरान ग्रामीणों द्वारा उठाई गई मांग का असर अब प्रशासनिक स्तर पर दिखने लगा है। डीएम दीपेश कुमार ने पर्यटन विभाग के निदेशक को पत्र लिखा है। डीएम ने पत्र में बताया कि बनमाईटहरी प्रखंड के महारस गांव अवस्थित मां कात्यायनी मंदिर प्राचीन धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है। यह मंदिर क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के जिलों एवं नेपाल से आने वाले श्रद्धालुओं की भी प्रमुख आस्था का केंद्र है। मंदिर में प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। विशेष रूप ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.