नई दिल्ली, मई 27 -- महारत्न कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड के शेयर करीब 10 पर्सेंट सस्ते में खरीदने का मौका है। सरकार, महारत्न कंपनी कोल इंडिया में अपना हिस्सा बेच रही है। सरकार ने मंगलवार शाम कोल इंडिया में अपनी हिस्सेदारी बेचने के लिए ऑफर फॉर सेल (OFS) अनाउंस किया है। ऑफर फॉर सेल का फ्लोर प्राइस 412 रुपये तय किया गया है। कोल इंडिया के शेयर मंगलवार को BSE में 458.25 रुपये पर बंद हुए थे। यानी, ऑफर फॉर सेल में कंपनी के शेयर 10 पर्सेंट डिस्काउंट पर मिलेंगे। कोल इंडिया के शेयर बुधवार को बाजार खुलते ही 6 पर्सेंट से ज्यादा टूटकर 427.80 रुपये पर पहुंच गए हैं। 2% तक हिस्सेदारी बेचेगी सरकारसरकार महारत्न कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India) में 2 पर्सेंट तक हिस्सेदारी ऑफर फॉर सेल के जरिए बेचेगी। सरकार ने मंगलवार को अनाउंस किया है कि वह बेस ऑफर साइज के ...