नई दिल्ली, फरवरी 10 -- महारत्न पब्लिक सेक्टर कंपनी ऑयल इंडिया (Oil India Ltd) ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने तीसरी तिमाही के नतीजों के साथ-साथ डिविडेंड का भी ऐलान किया है। बता दें, आज मंगलवार को ऑयल इंडिया लिमिटेड के शेयर बीएसई में 0.44 प्रतिशत की गिरावट के बाद 487.70 रुपये के लेवल पर बंद हुआ है।नेट प्रॉफिट में गिरावट महारत्न कंपनी ने दी जानकारी में कहा है कि उनका प्रॉफिट चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान 1435.89 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 1.46 प्रतिशत घट गया है। ऑयल इंडिया लिमिटेड के रेवन्यू में सालाना आधार पर महज 0.24 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का रेवन्यू (ऑपरेशंस) से 9111.43 करोड़ रुपये रहा है। नेचुरल गैस, एलपीजी और पाइपलाइन ट्रांसमिशन से सालाना आधार पर रेवन्यू में इजाफा हुआ है। यह भी पढ़ें- मल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.