नई दिल्ली, मई 4 -- महारत्न कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के शेयरों में सोमवार को तेजी का तूफान आया है। भेल के शेयर सोमवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 13 पर्सेंट के उछाल के साथ 398.95 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर अपने ऑल टाइम हाई पर जा पहुंचे हैं। चौथी तिमाही में महारत्न कंपनी भेल का मुनाफा दोगुना से ज्यादा बढ़ा है। भेल ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का भी ऐलान किया है। महारत्न कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 205.20 रुपये है। 156% बढ़ा है महारत्न कंपनी का मुनाफामहारत्न कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 156 पर्सेंट बढ़ा है। चौथी तिमाही में भेल का मुनाफा 1290.50 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 504.45 करोड़ रुपये ...