चतरा, फरवरी 23 -- मयूरहंड, प्रतिनिधि। प्रखंड के कदगांवा कला पंचायत अंतर्गत कुम्हारी गांव में आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री 1008 भगवान शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को इस पावन अनुष्ठान में सिमरिया विधायक कुमार उज्जवल दास ने शिरकत की। विधायक ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर भगवान शिव और उनके परिवार का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। 20 फरवरी से शुरू हुआ यह महायज्ञ 28 फरवरी तक चलेगा। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यज्ञ को लेकर पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है और श्रद्धालुओं की अटूट श्रद्धा देखने को मिल रही है। महायज्ञ में प्रतिदिन आए विद्वानों द्वारा कथा वाचन और प्रवचन किया जा रहा है, जिसे सुनने के लिए द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.