हाजीपुर, अप्रैल 7 -- लालगंज। संवाद सूत्र अकबर मलाही गांव के पंकज कुमार ने बाइक चोरी होने का मामला लालगंज थाना में दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि बीते रविवार शाम वह अपने हीरो स्प्लेंडर बाइक से लालगंज के पोझिया गांव में हो श्री विष्णु महायज्ञ में आया था। यज्ञस्थल के समीप ही एक व्यक्ति के घर के पास बाइक लगाकर महायज्ञ में गया। एक घंटा बाद लौटकर आया तो बाइक गायब था। लालगंज थाना को बाइक चोरी होने की सूचना दी। साथ ही अपने स्तर से काफी खोजबीन किया, लेकिन बाइक का पता नहीं चला। सोमवार को लालगंज थाना को आवेदन देकर अज्ञात चोरों पर बाइक चोरी कर लेने का मामला दर्ज कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...