बदायूं, मई 29 -- गांव कुआंडांडा में दूसरे श्री विष्णु पंच कुंडीय महायज्ञ के आयोजन के पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई। महिलाएं सिर पर आगे-आगे कलश लेकर चल रही थी। ढोल व मंजीरे की धुन पर पीछे श्रद्धालु व संतजन झूमते हुए चल रहे थे। विष्णु महायज्ञ का समापन चार जून को पूर्णाहुति एवं भंडारे के साथ होगा। कलश यात्रा में महंत जयपाल गिरी महाराज, विजय सिंह यादव, डॉ. हेमेंद्र यादव, झंडेल यादव, चोखेलाल यादव, ओमवीर सिंह यादव एडवोकेट, मोरध्वज यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.