समस्तीपुर, मार्च 8 -- हसनपुर। हसनपुर बाजार के भारद्वाज कालेज के समीप श्री राम महायज्ञ सह संत महा सम्मेलन को लेकर ध्वजारोहण किया गया। देवानंद पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चारण से पूजा-अर्चना कराते हुए ध्वजारोहण किया। वैदिक जी ने बताया कि गणेश जी, यज्ञ भगवान, श्री हनुमान जी, भगवान श्री राम सहित अन्य देवी-देवताओं का आह्वान किया। ध्वजारोहण में यजमान मनोज राय बने। यज्ञ का शुभारंभ 19 अप्रैल से होगा। जिसका समापन 27 अप्रैल को होगा। श्री श्री 1008 श्री राम महायज्ञ सह संत महासम्मेलन के प्रथम दिन 1101 कन्याओं सहित अन्य श्रद्धालुओं के द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। यज्ञ समिति के अध्यक्ष कौशल झा ने बताया कि महायज्ञ में श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री उर्फ बागेश्वर धाम सरकार, अनिरूद्धाचार्य जी सहित कई अन्य अंतरराष्ट्रीय कथावाचकों व संतों को आमंत्रित क...