रांची, मार्च 29 -- राहे,प्रतिनिधि। प्रखंड के चुतरुडीह गांव में आयोजित नवाहन पारायण महायज्ञ सह रामचरितमानस कथा का समापन रविवार को उत्साह के साथ किया गया। आयोजन के दौरान क्षेत्र में भक्ति का वातावरण बना रहा। समापन पर 150 महिलाओं ने कलशयात्रा निकाली। रामचरितमानस कथा के दौरान कथा वाचन का दायित्व सुभाष पांडे, रवि ठाकुर, फूलन देवी, हेमंती देवी, अंबा रानी और नरहरि सिंह मुंडा ने निभाया। सभी कथा वाचकों ने भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, त्याग और धर्म के संदेशों का भावपूर्ण वर्णन किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि समाजसेवी भुवनेश्वर महतो और लोवाहातू पंचायत की मुखिया रंभावती देवी, उप मुखिया सुनीता देवी, वार्ड सदस्य बेहल्या देवी, जगदीश चंद्र महतो आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.