औरंगाबाद, अप्रैल 3 -- फोटो- 3 अप्रैल एयूआर 23 कैप्शन- महायज्ञ मंडप में समिति सदस्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित करते अध्यक्ष व अन्य हसपुरा, संवाद सूत्र। हसपुरा प्रखंड के कोइलवां गांव स्थित सती माता स्थान पर माता सती की 125वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रीसीताराम महायज्ञ एवं श्रीराम कथा के सफल आयोजन पर शुक्रवार को महायज्ञ समिति के सदस्यों को सम्मानित किया गया। यज्ञ मंडप के समीप आयोजित समारोह में अध्यक्ष आचार्य पंडित लाल मोहन शास्त्री के निर्देशन में मृत्युंजय शर्मा ने समिति सदस्यों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अब्दुल अजीज, बबन मेहता, शिवकुमार दुबे, सोनू चंद्रवंशी, उत्सव कुमार, रंजन चंद्रवंशी, मंगला मिस्त्री, ऋषु कुमार, त्रिलोकीनाथ शर्मा, जगतानंद शर्मा, अशोक चौरसिया, रविंद्र शर्मा, राधेश्याम मिस्त्री, अंबिका राम और राजम...