मुरादाबाद, अप्रैल 8 -- मुरादाबाद। श्री परिवार बगलामुखी महायज्ञ समिति ट्रस्ट के महायज्ञ संचालक आचार्य कामेश्वर मिश्र का बीमारी के चलते निधन हो गया। वह बीमारी के चलते बिहार स्थित अपने पैतृक गांव बिहार चले गए थे। मंगलवार को उन्होंने गांव में ही अंतिम सांस ली। उन्होंने अपने पीछे पत्नी और दो बेटियां छोड़ी हैं। उनके निधन की खबर आने पर उनके अनुयायियों में शोक की लहर दौड़ गई। ट्रस्ट ने पट पट सराय स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शोक सभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्री परिवार पीठाधीश्वर पं. कृष्णा स्वामी, पं. तेज नारायण मिश्र,आचार्य यश पांडे, महामंडलेश्वर संजय नंद गिरि, महंत राकेश, धवल दीक्षित, संजय सक्सेना,केके गुप्ता, सुधीर श्रीवास्तव, अवनीत सक्सेना, गोपाल गर्ग,अखिलेश सक्सेना आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.