मुजफ्फरपुर, मार्च 23 -- साहेबगंज। रामजानकी ठाकुरबाड़ी में आयोजित श्रीश्री 1008 श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार से बाजार गूंज उठा। यज्ञाचार्य पंडित निशांत कुमार तिवारी ने बताया कि चंचल बाबा महाराज की अगुआई में बेदी पूजन, अरुणी मंथन और दीप प्रज्वलन किया गया। महायज्ञ में काशी और अयोध्या से आचार्यों ने भाग लिया। पूजा पर यजमान दिवाकर प्रसाद सिंह, सुषमा कुमारी, लखेंद्र राम, कांति देवी, महंत रामजी दास, सुदामा दास, स्वामी उपेंद्राचार्य, मनीष कुमार, डॉ नरेश कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.