दुमका, मई 1 -- नोनीहाट, प्रतिनिधि। नोनीहाट यज्ञ मैदान में 23 अप्रैल से चल रहे श्री श्री 1008 रामचरितमानस पारायण महायज्ञ में रामायण पाठ से पूरा नोनीहाट राम राज्य में तब्दील हो गया है यज्ञ मैदान में बने विशाल पंडाल में राम दरबार की सजावट अयोध्या नगरी का एहसास कर रही है। पंडाल में प्रत्येक दिन सुबह से अयोध्या से आए व्यास स्वामी मधुरेश के साथ ब्राह्मणों की टोली रामायण का पाठ के साथ-साथ मंगल भवनय अमंगल हारी के मंत्र से पूरे माहौल को राम राज्य सा बना दिया है। जहां लोगों को आकर भक्ति के सागर में डुबो रहा है। प्रत्येक दिन श्रद्धालुओं का तांता राम दरबार के समक्ष नतमस्तक होते देखा जा रहा है। वहीं रामायण पाठ के बाद बांग्ला कीर्तन के बाद विद्वान बनारस से आए वक्ताओं का प्रवचन तथा रात्रि में हिंदी कीर्तन पूरे माहौल को भक्ति में बना दिया है। इस यज्ञ की ...