गोपालगंज, फरवरी 22 -- पंचदेवरी, एक संवाददाता। प्रखंड के श्रीराम जानकी मंदिर भृंगीचक में अनंत विभूषित संत शिरोमणि बाबा विशंभर दास जी महाराज के सानिध्य में चल रहे श्रीराम महायज्ञ के चौथे दिन रविवार श्रद्धा और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला। यज्ञ मंडप में वैदिक आचार्यों के मंत्रोच्चार के बीच सवा करोड़ आहूतियों का हवन जारी रहा। वहीं मंडप की परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। यज्ञाचार्य पंडित ददन दुबे, यज्ञ ब्रह्मा शत्रुघ्न शुक्ल सहित 125 ब्राह्मणों द्वारा सुबह से दोपहर तक श्री सीताराम युगल षडक्षर मंत्र का जाप किया गया, जिसके उपरांत विधिवत हवन संपन्न हुआ। पूरा परिसर वेद मंत्रों, शंखध्वनि और घंटानाद से भक्तिमय बना रहा। उधर, कथा वाचक अनुराग कृष्ण शास्त्री ने श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति और धर्म के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.