गिरडीह, मार्च 1 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड क्षेत्र के नवागढ़ चट्टी पंचायत के झुमरी गांव में आयोजित होनेवाले श्री श्री 1008 हनुमत प्राण प्रतिष्ठा नौ दिवसीय महायज्ञ को लेकर शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बडे धूमधाम से बजरंगबली मन्दिर प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत बड़े ही धूमधाम से ढोल बाजा के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं के द्वारा जय श्रीराम के नारे के साथ गांव भ्रमण किया गया। जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में रंग गया। यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष केदार चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा कि महायज्ञ 20 मार्च से 28 मार्च तक चलेगा। इस दौरान सुप्रसिद्ध सरस कथा वाचिका संगीता सुमन जी रामचरित मानस कथा करेंगी तथा यज्ञाचार्य पंडित दाशरथि प्रपन्ना जी के नेतृत्व में यज्ञ संपन्न कराया जाएगा। मौके पर यज्ञ कमेटी के सचिव घनश्याम चौधरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.