भागलपुर, अप्रैल 5 -- भागलपुर। मिरजानहाट वारसलीगंज में सार्वजनिक राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी परिसर में श्री श्री 1008 चंडी महायज्ञ शिव पुराण कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 7 से 15 अप्रैल तक किया जायेगा। छह अप्रैल को ठाकुरबाड़ी परिसर से कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन समिति के सदस्य गुड्डू यादव ने बताया कि गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि शिवपुराण कथा सुनाने वृन्दावन की कथावाचिका गौरांगी गौर प्रिया आ रही हैं। आयोजन को सफल बने में संतोष कुमार, दीपक साह, पार्षद पंकज गुप्ता, राम कुमार, अशोक कुमार साह, निर्मल कुमार आदि जुटे हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.