महायज्ञ को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा
मोतिहारी, जून 2 -- सिकरहना। श्रीराम चरित मानस नवाह परायण महायज्ञ सह श्रीराम कथा का शुभारंभ मंगलवार से बाबा मस्तराम कॉलेज परिसर में हुआ। महायज्ञ के पहले दिन कलश शोभायात्रा निकाली गयी, जिसमें कुंवारी कन्याएं कलश लेकर शामिल थी। आचार्य पंडित संजय पाठक, यजमान प्रेमशंकर सिंह, मुन्ना कुमार, यशवंत सिंहख् मनोज कुमार सिंह, अखिलेश सिंह, दिलीप कुमार सिंह, ओमप्रकाश शर्मा द्वारा देवी देवताओं व मानस पूजन कियागया। सनातन धर्म प्रचारक राम मनोहर ने बताया कि शाम में श्रीराम कथा अमृत रस वर्षा का रसपान पूज्य संत श्री चंद्रेश जी महाराज के श्री मुख से होगा। महायज्ञ के सफल संचालन को लेकर रामविनय सिंह, सुनील कुमार सिंह, पिंटू सिंह, जितेश कुमार आदि लगे हुए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.