मुजफ्फरपुर, अप्रैल 23 -- मोतीपुर। पकड़ी चट्टी गांव में नौ दिवसीय बालामुखी (मारुतिनंदन) महायज्ञ को लेकर गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। विभिन्न गांवों से होते हुए श्रद्धालु मोहद्दीपुर गांव स्थित पोखर पहुंचे, जहां विधि-विधान के साथ जलबोझी की गई। इसके बाद कलश यात्रा पुनः यज्ञ स्थल पहुंची, जहां कलश की स्थापना की गई। जय श्रीराम, हर-हर महादेव के जयकारे से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कलशयात्रा में पूर्व विधायक नंदकुमार राय, अरविंद सिंह, पंकज कुशवाहा, अनिल व्यास, नप सभापति कुमार राघवेंद्र राघव, जीवछ राय आदि थे। यज्ञ समिति के संयोजक कमलेश सिंह ने बताया कि वृंदावन से पधारे कथावाचक धीरेंद्र सरकार और साध्वी सीमा कथा का वाचन करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.