महायज्ञ को लेकर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जयकारे
नवादा, जून 22 -- कौआकोल प्रखंड के सोखोदेवरा गाँव में सूर्य देव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु महिलाओं एवं युवतियों ने सिर पर कलश लेकर पूरे गाँव का भ्रमण किया, जिससे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया। पूरा मार्ग जय सूर्य देव, हर-हर महादेव, जय श्रीराम के साथ विभिन्न धार्मिक नारों से गूंजता रहा।
शोभायात्रा का मार्ग वैदिक मंत्रोच्चार और जयघोष के बीच शोभायात्रा यज्ञ मंडप से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए दुर्गा मंडप कौआकोल पहुंची। जहां यज्ञाचार्य श्यामदास जी महाराज, श्रीधाम वृन्दावन चित्रकूट के निर्देशन में वैदिक विधि-विधान के साथ कलश में जल भरा गया। इसके बाद श्रद्धालु पुनः यज्ञ स्थल पहुंचे और कलश को विद्वान ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.