औरंगाबाद, मई 4 -- सैकड़ों श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल भरकर किया यज्ञ मंडप में प्रवेश फोटो- 4 मई एयूआर 5 कैप्शन- जलयात्रा में शामिल श्रद्धालु रफीगंज, संवाद सूत्र रफीगंज प्रखंड क्षेत्र के मखदुमपुर गांव में पांच दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं हनुमत प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य जलयात्रा निकाली गई। जलयात्रा यज्ञ मंडप से प्रारंभ होकर तिवारी बिगहा, नुनिया टिल्हा होते हुए जयकारों के बीच सैकड़ों श्रद्धालु चरकावां ऊपरी डीह स्थित विष्णु धाम ताबाब पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जल भरकर सभी पुनः यज्ञ मंडप लौटे। यज्ञाचार्य श्री श्री 1008 श्री स्वामी धरणीधर आचार्य स्वामी, स्वामी बंकटेश्वराचार्य एवं आचार्य रणधीर महाराज की देखरेख में 4 मई से 9 मई तक महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- निरन...