गिरडीह, अप्रैल 27 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। सोनबाद के बाबा नीलकंठेश्वर धाम में रविवार से आयोजित पांच दिवसीय श्री श्री 1008 श्री शिव शक्ति प्राण प्रतिष्ठा सह महायज्ञ को लेकर आकर्षक झांकी के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 551 महिला एवं कन्याएं शामिल थीं जबकि कलश यात्रा में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी थी। श्रद्धालुओं द्वारा हर हर महादेव, जय श्री राम के नारा लगा रहे थे। हर हर महादेव के गगनभेदी स्वर से सोनबाद की धरा गूंज रही थी। जबकि भक्ति संगीत से माहौल भक्तिमय बना हुआ था। बाजे गाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा नगर भ्रमण के बाद क्रिश्चन हिल के समीप उसरी नदी घाट पर पहुंची। यह भी पढ़ें- रायडीह में कलशयात्रा के साथ पांच दिनी रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ यज्ञाचार्य पंडित पवन देव वशिष्ठ एवं पंडितों की टोली द्वारा नदी घाट पर कलश पूजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.