संभल, जनवरी 30 -- संभल। शहर के मोहल्ला हल्लू सराय में चामुंडा मंदिर के बाहर चल रहे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुक्रवार को पांचवें दिन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं वैदिक परंपराओं के अनुरूप भव्यता के साथ संपन्न हुआ। प्रातःकाल से ही यज्ञ स्थल पर वैदिक मंत्रों की गूंज एवं आहुतियों की सुगंध से संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित रहा। महायज्ञ का संचालन यज्ञ आचार्य प्रमोद पाठक महाराज (श्री धाम वृंदावन) के पावन सान्निध्य में शास्त्रोक्त विधि-विधान के अनुसार निरंतर किया जा रहा है। उनके मार्गदर्शन में यज्ञ की प्रत्येक प्रक्रिया विधिवत संपन्न हो रही है, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूर्ण आस्था के साथ सहभागिता कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.