महायज्ञ के दूसरे दिन यज्ञ वेदी का श्रद्धालुओं ने की परिक्रमा, किया गया हवन पूजन
बोकारो, अप्रैल 21 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार के भेलवा टांड में आयोजित श्री श्री 1008 श्री राधा -कृष्ण, रुद्र सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह पंच दिवसीय महायज्ञ के दूसरे दिन सोमवार को यज्ञाचार्य व पुरोहित की ओर से पंचांग पूजन, वेदी पूजन, मंडप पूजन, अग्नि स्थापन, हवन, श्री रामचरित मानस पाठ, घृताधिवास, गंधाधिवास, पुष्पाधिवास, धूपाधिवास का कार्यक्रम मंत्रोचार के साथ किया गया। इस मौके पर कई यजमान शामिल हुए। श्रद्धालु महिला -पुरुषों व बच्चों ने यज्ञ वेदी की परिक्रमा में शामिल हुए। परिक्रमा में पेटरवार तथा आस पास के गांवों के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। इस अवसर पर पेयजल की सुविधा श्रद्धालुओं को मुहैया करायी गयी, साथ ही श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- नव दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के लिए निकली भव्य शोभा यात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.