मऊ, जनवरी 29 -- सूरजपुर। मधुबन तहसील क्षेत्र के सूरजपुर में आयोजित महायज्ञ की पूर्णाहुति एवं समापन अवसर पर प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने वृंदावन से पधारे रासविहारी भगवान की सुसज्जित झांकी का दर्शन पूजन कर आरती उतारी और क्षेत्रवासियों के कल्याण की कामना की। मंत्री ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मकता का संचार होता है और आपसी भाईचारा मजबूत होता है। यज्ञ समापन के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति के बीच पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। कार्यक्रम में अरविंद राय, अजय राय, गुलाब राय, धनंजय विश्वकर्मा, रामबली यादव, शिवानंद राय, फणीस राय, बागीश राय, सुमंत राय, बब्लू राय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.