गिरडीह, मार्च 13 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड क्षेत्र के सबलाडीह ग्राम स्थित नावा अहार मैया के नवनिर्मित भव्य मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री 1008 शतचंडी सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की पूर्णाहुति शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ संपन्न की गई। पूर्णाहुति के उपरांत आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा और आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे क्षेत्र में आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। वैदिक मंत्रोच्चार और दिव्य अनुष्ठानों के बीच महायज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न हुई। इसके बाद आयोजित भव्य भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने परिवार सहित पहुंचकर श्रद्धा भाव से प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में यज्ञ समिति के सदस्यों एवं ग्रा...