आरा, फरवरी 19 -- -चरपोखरी प्रखंड के धनौती गांव में सात दिवसीय मां काली प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन -24 फरवरी को जलभरी यात्रा से प्रारंभ महायज्ञ का दो मार्च को होगा समापन -शाम में प्रवचन के जरिए बह रही भक्ति की धारा, रोशनी से जगमगा हुआ गांव आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के चरपोखरी प्रखंड के धनौती गांव में अति प्राचीन मां काली की नवनिर्मित मंदिर का निर्माण पूरा होने के उपलक्ष्य में प्राण प्रतिष्ठात्मक सह मां शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। महायज्ञ का आयोजन प्रख्यात संत श्री श्री 108 श्री महामंडलेश्वर श्री वैद्यनाथ दास जी त्यागी जी महाराज के सानिध्य में हो रहा है। 24 फरवरी को जलभरी से प्रारंभ हो रहे महायज्ञ का समापन दो मार्च को पूर्णाहुति के साथ होगा। 28 मार्च को विद्वान धर्माचार्यों की उपस्थिति में प्राण प्रतिष्ठात्मक अनुष्ठा...