हजारीबाग, जून 12 -- कटकमसांडी, प्रतिनिधि। कटकमदाग प्रखंड के सलगावां गांव में तीन दिवसीय 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया। कलशयात्रा में सदर विधायक प्रदीप प्रसाद , कटकमदाग जिला परिषद सदस्य जीतन राम , सांसद प्रतिनिधि अजय कुमार साहू , इंद्र नारायण कुशवाहा आदि मुख्य रूप से शामिल थे । शुक्रवार को सुबह कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें रंग बिरंगे परिधानों में सजधज महिलाएं भक्ति गीत गाते हुए गोंदा डैम पहुंची ।इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला साथ ही वैदिक मंत्रोच्चार और जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा। मौके पर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं।महायज्ञ समाज में सकारात्मक ऊर्जा, आध्यात्मिक चेतना और साम...