बक्सर, मार्च 5 -- पेज तीन के लिए ---- उल्लास 09 मार्च को हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन यज्ञ स्थल पर जीयर स्वामी जी महाराज का होगा आगमन फोटो संख्या- 16, कैप्सन- गुरुवार को निमेज में श्री हनुमंत: प्राण प्रतिष्ठा सह महायज्ञ के लिए सपही गोकुल जलाशय के किनारे पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु। ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के निमेज गांव में आयोजित होने वाले श्री हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा सह महायज्ञ के लिए गुरुवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। यज्ञ स्थल गांव के मध्य में स्थित नवनिर्मित हनुमान मंदिर से गाजे बाजे के साथ निकाली गई। कलश शोभा यात्रा गांव का भ्रमण करते हुए सपही गोकुल जलाशय के गंगा घाट पहुंची। वहां जलाशय के तट पर विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कलश में जल भरने के साथ यज्ञ स्थल पर पहुंच समाप्त हुई। इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धा...