मऊ, अप्रैल 15 -- घोसी। भारत रत्न डॉ.भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को स्थानीय नगर में भव्य महामैत्री मार्च निकालकर लोगों को शिक्षित, संगठित और जागरूक होने का संदेश दिया। इस दौरान विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बाबा साहब को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।महामैत्री मार्च का शुभारम्भ मझवारा मोड़ स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज के समीप से हुआ। भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्त, सांसद राजीव राय एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख डा.सुजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में निकले इस मार्च ने क्षेत्र के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया। मार्च के दौरान लोगों ने बाबा साहब के बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- घोसी बाजार में अंबेडकर जयंती पर निकाली गई झांकी इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ.सुजीत कुमार सिंह, प्रधान संगठन के ब्...