संभल, अप्रैल 2 -- शहर के सरायतरीन क्षेत्र में गुरुवार को उस समय विवाद की स्थिति बन गई। जब महामृत्युंजय तीर्थ की दीवार पर नॉनवेज रेस्टोरेंट के पोस्टर लगे हुए पाए गए। गुरुवार की सुबह बालाजी समिति व नवयोग मंडल के सदस्य मंदिर में हवन-पूजन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उनकी नजर दीवार पर लगे पोस्टरों पर पड़ी, जिन्हें देखकर उनमें आक्रोश फैल गया। पोस्टर एक मुस्लिम रेस्टोरेंट नबाव नॉनवेज के थे। जो मंदिर परिसर की दीवार पर चिपकाए गए थे। इसे धार्मिक भावनाओं से जोड़ते हुए स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई और तुरंत ही पोस्टरों को हटा दिया। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान सुमित श्याम, पुनीत सर्राफ, सौरभ, आयुष वार्ष्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.