औरैया, मार्च 2 -- औरैया, संवाददाता। होली के पावन पर्व पर आयोजित होने वाले पारंपरिक महामूर्ख सम्मेलन को लेकर फूलगंज सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को समिति के सदस्यों व पदाधिकारियों ने बाजार में घूम-घूमकर नागरिकों को आमंत्रण पत्र वितरित किए और अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। समिति के अध्यक्ष हरगोविंद तिवारी ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष होली जलने के दूसरे दिन किया जाता रहा है और उसी परंपरा का निर्वहन करते हुए इस बार भी कार्यक्रम फूलगंज के मैदान में अपराह्न तीन बजे से प्रारंभ होगा। उन्होंने बताया कि इस बार रंग खेलने की तिथि को लेकर कुछ भ्रम की स्थिति बनी हुई है। भले ही रंग खेलने की चर्चा चार मार्च को हो रही हो, लेकिन प्रशासन से संस्था को तीन मार्च की अनुमति प्राप्त है और उसी दिन कार...