औरैया, अप्रैल 9 -- औरैया, संवाददाता। बारिश के कारण 5 अप्रैल को निरस्त हुआ महामूर्ख शपथ समारोह अब 12 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। आयोजन आर्य समाज परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बड़े हर्षोल्लास के साथ होगा। आयोजकों ने बताया कि पूर्व निर्धारित तिथि पर खराब मौसम और बारिश के चलते कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा था। अब नई तिथि घोषित कर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह में सांस्कृतिक माहौल के बीच पारंपरिक अंदाज में महामूर्ख शपथ दिलाई जाएगी। आयोजन समिति की ओर से क्षेत्र के लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। आयोजकों ने कहा कि कार्यक्रम में सम्मानित जनों की गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...