वाराणसी, फरवरी 27 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। भविष्य में कोविड जैसी महामारी से निपटने के लिए देश बेहतर प्रबंधन कर सकेगा। बीएचयू और मणिपाल यूनिवर्सिटी के संयुक्त शोध में महामारी प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण उपायों की पहचान की गई है। शोधकर्ताओं ने पाया है कि 'सीटी (साइकिल थ्रेशोल्ड) वैल्यू' की नियमित मॉनीटरिंग से महामारी की तीव्रता का समय रहते आकलन कर बेहतर रणनीति बनाई जा सकती है। इस शोध के निष्कर्ष अंतरराष्ट्रीय जर्नल 'इम्यूनिटी, इन्फ्लेमेशन ऐंड डिजीज' में प्रकाशित किया गया है। अध्ययन में सामने आया कि कोरोना की तीनों लहरों के दौरान वायरस की मात्रा (वायरल लोड) में स्पष्ट अंतर था। दूसरी लहर में वायरल लोड सर्वाधिक पाया गया, जिससे संक्रमण अधिक गंभीर और तेजी से फैलने वाला रहा। वहीं पहली लहर में वायरल लोड सबसे कम दर्ज किया गया। शोध के अनुसार मह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.