गाज़ियाबाद, मार्च 8 -- - फिट इंडिया महिला सप्ताह के तहत महामाया स्टेडियम में सात एवं आठ मार्च को जूनियर बालिका वर्ग की बॉक्सिंग व जूडो प्रतियोगिता आयोजित हुई गाजियाबाद, संवाददाता। महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही दो दिवसीय बॉक्सिंग व जूडो की प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। इस दौरान दोनों खेलों में जूनियर वर्ग की बालिकाओं ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का परिचय दिया।फिट इंडिया महिला सप्ताह के तहत बॉक्सिंग एवं जूडो की जूनियर बालिकाओं की दो दिवसीय प्रतियोगिता सात एवं आठ मार्च को महामाया स्टेडियम में आयोजित की गई। रविवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिन बॉक्सिंग और जूडो के निर्णायक मुकाबले खेले गए। बॉक्सिंग में 40 से 44 किलोग्राम वर्ग में फलक ने पहला स्थान प्राप्त किया। 44 से 50 किलोग्राम वर्ग में नंदिनी विजेता बनी। वही जूडो में 40 किलोग्राम वर्ग...