गाज़ियाबाद, जून 3 -- गाजियाबाद, संवाददाता। जिले के बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में इसी माह से खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे। जिला खेल विभाग ने इस माह से इसे शुरू करने को लेकर काम तेज कर दिया है। महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में कई वर्ष पहले जिले के बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए बैडमिंटन हॉल बनाया गया था। हॉल में खेलने के लिए तीन कोर्ट बनाए गए थे। देखरेख के अभाव में बैडमिंटन हॉल बदहाल हो गया। इसके बाद जिला खेल विभाग ने बैडमिंटन हॉल के जीर्णोद्धार कराने का प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए शासन को भेजा था, जिसे स्वीकृति प्रदान कर दी गई। यह भी पढ़ें- राम मिलन जिला क्रीड़ा अधिकारी बने इसके बाद बैडमिंटन हॉल के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू किया गया था। अब बैडमिंटन हॉल के जीर्णोद्धार का कार्य पूरा हो च...