महामाया स्टेडियम में जल्द शुरू होगा टेबल टेनिस का अभ्यास
गाज़ियाबाद, जून 24 -- गाजियाबाद, वंदना। महामाया स्टेडियम में जल्द ही टेबल टेनिस का अभ्यास शुरू कराया जाएगा। खिलाड़ियों को टेबल टेनिस का अभ्यास शुरू करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। स्टेडियम में टेबल टेनिस का कोर्ट पहले से मौजूद है, उपकरण आने के बाद खिलाड़ी टेबल टेनिस खेल सकेंगे। शासन से उपकरण और प्रशिक्षण की मांग भी की गई है। महामाया स्टेडियम में खिलाड़ियों की सुविधा के लिए निर्माण और जीर्णोद्धार कार्य कराए जा रहे हैं। अगस्त माह तक स्टेडियम में कई खेलों के सिंथेटिक कोर्ट, उपकरण और प्रशिक्षक उपलब्ध कराए जाएंगे। इसी क्रम में स्टेडियम में टेबल टेनिस की सुविधा भी खिलाड़ियों को मिलने जा रही है। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि स्टेडियम में टेबल टेनिस का कोर्ट हैं, लेकिन उपकरण न होने के कारण खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। इससे पहले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.