गाज़ियाबाद, अप्रैल 9 -- गाजियाबाद, अमन वत्स। महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ी नए उपकरणों के साथ मैदान पर अभ्यास करेंगे। जिला खेल विभाग आने वाले दो माह के अंदर आठ खेलों के आवश्यक उपकरण खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए उपलब्ध कराएगा। नए उपकरण मिलने से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और वे अच्छा अभ्यास करने के लिए प्रेरित होंगे।महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट , फुटबॉल बॉक्सिंग, बैडमिंटन, एथलेटिक्स,नेटबॉल पावरलिफ्टिंग,जूडो के खेलों का प्रशिक्षण दिया जाता है। इन सभी खेलों में 200 से अधिक खिलाड़ी सुबह और शाम में अभ्यास करते हैं। जिले में एकमात्र सरकारी स्टेडियम होने से यहां खिलाड़ियों का दबाव भी बहुत रहता है। खिलाड़ियों की संख्या अधिक होने व उपकरण नहीं होने के कारण कई उत्कृष्ट खिलाड़ी मैदान पर अपनी पूरी क्षमता नहीं दिखा पाते थे। जिला खेल विभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.