गाज़ियाबाद, दिसम्बर 11 -- गाजियाबाद। महामाया स्टेडियम में लंबे समय से खराब पड़े क्रिकेट नेट को बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पिच के पास खड़े पोल को भी दुरुस्त कर दिया गया है। बता दें कि लंबे से खराब पड़े नेट और झुके पोल के चलते खिलाड़ियों को अभ्यास करने में परेशानी हो रही थी। आपके अखबार 'हिन्दुस्तान' ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद विभाग ने कार्य शुरू कराया है। महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में करीब 40 खिलाड़ी क्रिकेट का अभ्यास करते हैं। खिलाड़ियों के लिए क्रिकेट मैदान के अलावा स्टेडियम परिसर में ही नेट पर अभ्यास करने के लिए नेट प्रैक्टिस का भी स्थान है। जहां पर खिलाड़ी बारी-बारी से बल्लेबाजी और गेंदबाजी का अभ्यास करते हैं। खिलाड़ियों के अनुसार, पिछले कई माह से नेट की स्थिति सही नहीं थी। नेट कई जगह से फट गया था। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.