गाज़ियाबाद, मई 22 -- गाजियाबाद, वंदना। महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक स्वीमिंग पूल का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। स्वीमिंग पूल के लिए खेल विभाग ने शासन को हैंडओवर के लिए पत्र लिखा है। शासन से अनुमति मिलने के बाद स्वीमिंग पूल का उद्घाटन किया जाएगा, जिसके बाद बच्चों का अभ्यास शुरू कराया जाएगा। स्टेडियम में तीन स्वीमिंग पूल हैं। इनमें से एक स्वीमिंग पूल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है, बाकी दो स्वीमिंग पूल का कार्य चल रहा है। लंबे समय से स्वीमिंग पूल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। खिलाड़ी दो वर्षों से स्वीमिंग पूल के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- खेल-सीनियर जिला तैराकी चैंपियनशिप का आयोजन 24 मई को तैयार हुए स्वीमिंग पूल में छोटे बच्चों का अभ्यास शुरू कराया जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिषेक धनुक ने बताया कि 7-8 आठ...