गाज़ियाबाद, अप्रैल 28 -- - स्टेडियम की पूरी चारदीवारी को दोबारा से बनाने के लिए करीब तीन करोड़ मंजूर - तेज आंधी में चारदीवारी गिर जाने के बाद जिला खेल विभाग नए सिरे से निर्माण कराएगागाजियाबाद, अमन वत्स। जिले के एकमात्र सरकारी महामाया स्टेडियम की चारदीवारी को नए सिरे से और मजबूत तरीके से बनाया जाएगा। जिला खेल विभाग ने चारदीवारी को बनाने का प्रस्ताव भेजा था,जिसे स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से चारदीवारी का निर्माण होगा। नए सिरे से इसके बन जाने से स्टेडियम परिसर में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों की सुरक्षा और मजबूत हो सकेगी।महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम के पीछे की तरफ की चारदीवारी पिछले वर्ष तेज आंधी में गिर गई थी। इसके बाद खिलाड़ियों को अभ्यास करने के दौरान बाहरी व्यक्तियों के आने का डर लगा रहता। इस समस्या को देखते ह...