गाज़ियाबाद, फरवरी 28 -- मोदीनगर,संवाददाता। लंबे समय से चल रही मंदिर की आय का 25 करोड़ रुपया मंदिर परिसर में ही व्यय करने की मांग पर शनिवार को विराम लग गया हैं। यह रुपया सीकरी महामाया मंदिर को भव्य रूप देने में खर्च किया जाएगा। जिसमें प्रत्येक वर्ष लगने वाला उत्तर भारत का प्रसिद्ध सीकरी महामाया देवी मेला भी शामिल है। विकास से संबंधित प्रस्ताव और खर्च पर ध्यान रखने के लिए 21 लोगों की कमेटी का गठन किया गया है। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को सीकरी महामाया देवी मंदिर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एमपी सिंह और संचालन राहुल प्रधान ने किया। बताया कि मंदिर की आय का 25 करोड़ रुपया लंबे समय से मंदिर परिसर में खर्च नहीं हो सका है। जिस पर एसडीएम मोदीनगर अजीत सिंह ने ग्रामीणों एवं नगर पालिका परिषद के अधिकारियों से बातचीत की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.