गाज़ियाबाद, मार्च 22 -- मोदीनगर, संवाददाता। गांव सीकरी खुर्द स्थित महामाया देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र के चौथे दिन प्रसाद चढ़ाने को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं की एक किलोमीटर लंगी लाइन लग गई। मंदिर के महंत पंडित देवेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार को बीस हजार से अधिक भक्तों ने मां के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया। पार्किग स्थल दूर होने के कारण बुजुर्ग, दिव्यांग व महिलाओं को पैदल चलने में परेशानी का सामना भी करना पड़ा। चैत्र नवरात्र पर गांव सीकरी खुर्द स्थित महामाया देवी मंदिर में लगने वाले मेले में रविवार को चौथे दिन श्रद्वालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह चार बजे से ही लोगों को आना शुरू हो गया। सुबह दस बजे तक मंदिर में माता को प्रसाद चढ़ाने के लिए एक किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। महंत पंडित देवेंद्र कुमार ने बताया कि करीब बीस हजार से अधिक श्रद...