गाज़ियाबाद, मार्च 17 -- मोदीनगर, संवाददाता। महामाया देवी मंदिर की और जाने वाले दो मार्गो की हालत जर्जर हालत में है। मेला शुरू होने में महज दो दिन ही रह गए है, लेकिन अभी तक सड़क की मरम्मत नहीं हुई। मेले में बीस लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। गांव सीकरी खुर्द स्थित महामाया देवी मंदिर परिसर में लगने वाले मेला 19 मार्च से शुरू हो जाएगा। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली व अन्य प्रदेशों से भक्त माता के दर्शन को आते हैं। मेले की व्यवस्था की जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद मोदीनगर की है। मेले के संचालन के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में उपजिलाधिकारी अजित सिंह अध्यक्ष है और अधिशासी अधिकारी,एसीपी मोदीनगर व नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी सदस्य है।पांच में से दो मार्ग बदहाल :...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.