मेरठ, मार्च 5 -- गुरुवार को फलावदा के गड़ीना रोड स्थित प्राचीन महामाई मंदिर परिसर में लगने वाले वार्षिक मेले का शुभारंभ नगर पंचायत फलावदा के अध्यक्ष अशोक कुमार व प्रांतीय प्रमुख प्रदीप बिश्नोई ने संयुक्त रूप से अतिथियों के साथ फीता काटकर किया। मेले के शुभारंभ के साथ ही श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। अवसर पर प्रमुख जागरण धर्म के प्रांतीय प्रमुख प्रदीप बिश्नोई ने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, आस्था और परंपराओं को मजबूत करने का कार्य करते हैं। धर्म जागरण के प्रांतीय प्रशासनिक प्रदीप विश्नोई, पृथ्वी सैनी, सभासद सोहनबीर, रविदत्त सैनी, राजबीर सैनी, अमन खटीक आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.