मथुरा, मार्च 19 -- महामहिम की राह संवार रहे करीब 10 हजार लोग मथुरा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के तीन दिवसीय मथुरा भ्रमण कार्यक्रम को लेकर तैयारियों में प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं इसमें करीब 10 हजार लोग विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।जनपद में सिंचाई, पीडब्ल्यूडी, स्थानीय निकाय, विकास विभाग, ग्राम पंचायत, पुलिस, प्रशासन, सैन्य बल और मजदूरों सहित करीब ढाई दर्जन विभाग युद्धस्तर पर कार्य कर रहे हैं। इसमें सड़कों की मरम्मत, जल निकासी, विद्युत व्यवस्था, सौंदर्यीकरण एवं अन्य आवश्यक कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जल, थल, वायु तीनों सेना, अर्द्ध सैनिक बल, खुफिया संस्थाएं पूरी मुस्तैदी से जुटी हुई हैं। ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। पुलिस और प्रशासनिक अमला भी पूरी...