महामना विद्यालय की प्रबंध समिति का पुनर्गठन
वाराणसी, अगस्त 4 -- वाराणसी। बीएचयू द्वारा संचालित महामना विद्यालय के प्रबंधन एवं संचालन के लिए कुलपति प्रो.अजित कुमार चतुर्वेदी ने सात सदस्यीय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया है। सोमवार को गठित यह समिति अगले दो वर्ष तक प्रभावी रहेगी। प्रबंध समिति का अध्यक्ष कृषि विज्ञान संस्थान के प्लांट फिजिओलॉजी विभाग के प्रो.पद्मनाभ द्विवेदी को बनाया गया है। समिति के सदस्यों में शिक्षा संकाय के डॉ.पंकज सिंह, आईएमएस के प्रायोगिक चिकित्सा एवं शल्य चिकित्सा केंद्र की डॉ.शशिकला वर्माा, विज्ञान संस्थान के वनस्पति विज्ञान विभाग के डॉ.एलएस.सोंगाचन होंगे। इसके अतिरिक्त बीएचयू के कुलसचिव अथवा उनके द्वारा नामित प्रतिनिधि, महामना विद्यालय के प्रधानाचार्य शामिल रहेंगे। सदस्य सचिव का दायित्व उप प्रधानाचार्य को दिया गया है। यह भी पढ़ें- Dumka News: लक्ष्मी बनीं विद्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.